साइबर फ्राॅड ने ठेकेदार से की 26 हजार रूपया की ठगी

साइबर फ्राॅड ने ठेकेदार से की 26 हजार रूपया की ठगी
Facebook WhatsApp


-बिना ओटीपी लिए फ्रॉड ने ठेकेदार के खाता से निकाला है रुपया
हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के मठलोहियार वार्ड 11 स्थित मलाही टोला गाँव के एक ठेकदार के साथ साइबर फ्रॉड ने 25675 रुपया का ठगी किया है। पीड़ित ठेकदार संतोष साहनी ने थाना मे आवेदन देकर फ्रॉड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

संतोष ने बताया कि वें नेपाल मे मकान निर्माण कार्य का ठेकदारी करते है। उनके जिओ हॉटस्टार से 499 रुपया कट गया था। जिसके लिए वें कम्पनी के फ्री कॉल पर फोन कर शिकायत किये थे। कल दो अलग अलग नंबर से फोन आया। जिसमे कहा गया कि आपका रुपया जो कटा है वह वापस लौटना है।

मुझे गुमराह कर फोन करने वाले नितिन कुमार सिंह ने कहा मैसेज बॉक्स पर जाये। फिर पे फोन खोले। ऐसे ऐसे कर मुझे भर्मित कर मेरे व पत्नी के मोबाइल को हैक कर दोनों के खाता से 25675 रूपये गायब कर दिए। उसने बताया कि फ्रॉड ने बिना ओटीपी लिए खाता से निकासी किया है।

उन्हें आशंका है कि मेरे दोनों मोबाइल को फ्रॉड हैक कर ठगी किया है। इसकी शिकायत करने वें साइबर थाना मोतिहारी गए, जहाँ बताया गया कि 1 लाख से नीचे का साइबर फ्रॉड थाना मे दर्ज होगा। जिसके बाद थाना मे आवेदन दिया है। प्रशिक्षु डीएसपी रिषभ कुमार ने बताया कि एफ आई आर दर्ज कर तकनीकी विधि से अनुसन्धान की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page