बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति, सभी मिलकर इसे करें दूर: त्रिपाठी

बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति, सभी मिलकर इसे करें दूर: त्रिपाठी
Facebook WhatsApp


-बाल विवाह उन्मूलन को लेकर संगोष्टी का आयोजन

मोतिहारी। बाल विवाह मुक्त भारत” विषय पर चलाये जा रहे 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत जिला समाहरणालय, के राजेंद्र सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों के साथ संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गयी।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार नितिन त्रिपाठी, वरीय उप समाहर्ता निधि कुमारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के आर्यदेव, डीपीओ आईसीडीएस विनीता कुमारी एवं स्वास्थ्य विभाग के डीसीएम नंदन झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

सचिव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि यह अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि खेलने कूदने के उम्र में बच्चियां ब्याह दी जाती है, जो उनके भविष्य एवं उनके बचपन से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा है। हम लोगों को कुछ पंचायत चिह्नित कर बाल विवाह मुक्त बनाने पर जोर देना होगा, तभी पूर्वी चंपारण को बाल विवाह मुक्त बना सकेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक के माध्यम से पूरे जिले तक पहुंच स्थापित कर बाल विवाह के उन्मूलन का यह संदेश प्रसारित किया जा सकता है। बाल विवाह को एक सामाजिक कुरीति मानते हुए उसके संपूर्ण उन्मूलन की बात कही।

वरीय उप समाहर्ता निधि कुमारी ने कहा कि छोटी बच्चियों को कम उम्र में उनके माता-पिता द्वारा जबरन शादी कर दी जाती है, जिससे बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा प्रभावित हो सकते है। उन्होंने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवक को इस प्रकार के किसी भी कृत्य की जानकारी प्रशासन से साझा करने को कहा गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कहा की ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के अवसर आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थिति में सभी लाभुकों को बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में बताए साथ ही सभी को चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर शिकायत दर्ज करने का तरीको की जानकारी दी।

कार्यक्रम में स्वयं सेवी संस्था के जिला समन्वयक आदित्य कुमार ने बाल विवाह उन्मूलन पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास निगम, की ओर से किया गया था।

कार्यक्रम में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन की जिला मिशन समन्वयक निधि कुमारी, जेंडर विशेषज्ञ निर्भय कुमार, वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ रितेश कुमार, प्रयास संस्था की आरती कुमारी ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता एवं सदर प्रखंड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page