एक वर्ष पूर्व अग़वा लड़की को पुलिस ने अपहरण कर्ता के साथ पकड़ा
बरामद लड़की को पुलिस ने कोर्ट मे कराया बयान
मोतिहारी/हरसिद्धि थाना क्षेत्र के एक गाँव से करीब एक वर्ष पूर्व अग़वा लड़की को पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने अपहरण करने वाले आरोपी युवक को भी पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी युवक कृतपुर इंग्लिश गांव के तुलसी राय के पुत्र नंदन राय है।
मालूम हो कि सितंबर 2024 मे थाना क्षेत्र के एक गाँव से एक नाबालिक लड़की का अपहरण हुआ था। मामले मे अगवा लड़की के परिजन थाना मे आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया था। जिसमे कृतपुर इंग्लिश गाँव के नंदन राय व अन्य को आरोपित किये थे। लड़की को उक्त युवक भागा कर बाहर लेकर चला गया था। उसके बाद लड़की को बरामद करने के लिए संभावित ठिकानो पर छापेमारी कर रही थी। लेकिन पुलिस को सफलता नही मिल रही थी।
प्रशिक्षु डीएसपी रिषभ कुमार ने हरसिद्धि थानाध्यक्ष के रूप मे आने के बाद लंबित मामले के निष्पादन मे तेजी आ गयी है। इसी सिलसिले मे. पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया है। बरामद लड़की को पुलिस बयान कराने के लिए कोर्ट मे. ले गयी है। जबकि पकडे गए आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

