पकड़ीदयाल में  ट्रैक्टर पलटा,चालक सहित दो की मौत,एक गंभीर 

पकड़ीदयाल में  ट्रैक्टर पलटा,चालक सहित दो की मौत,एक गंभीर 
Facebook WhatsApp

– मृतक परिजनों में कोहराम, गांव में मातमी सन्नाटा 

-मामले की जांच में जुटी पुलिस 

मोतिहारी/मधुबन। जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चैता गांव में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो युवको की दर्दनाक मौत हो गई।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से दो युवक दब गए। नतीजतन मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर एक ईंट भट्ठा से काम खत्म कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर चैता गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें दबने से चालक और एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद  मौके पर जुटे ग्रामीणो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पकड़ीदयाल थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।मृतकों की पहचान सुंदरपट्टी गांव निवासी कुंदन कुमार (19) पिता कुमुद पटेल व अभिषेक कुमार (17) पिता सुरेश पटेल के रूप में हुई है। इधर घटना की सूचना पर दोनों मृतको के घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और वह जीवन-मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। हालांकि पुलिस की मामले की जांच में जुटी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page