एमजीसीयू में स्वामी विवेकानंद जयंती पर ‘रन फॉर स्वदेशी’ कार्यक्रम का आयोजन
मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर स्वदेशी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करना, स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से परिचित कराना तथा उनमें राष्ट्र सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोंच की भावना जागृत करना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. प्रसून दत्त सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को सरल और प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत कर उसे विश्व पटल पर पहचान दिलाई। उन्होंने धर्म को कर्म, सेवा और मानवता से जोड़ा तथा संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर समाज के कल्याण का संदेश दिया। वे विशेष रूप स युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनके विचार आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और चरित्र निर्माण पर केंद्रित थे। तपश्चात प्रो. शिरीष मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर ‘रन फॉर स्वदेशी’ को रवाना किया गया।
दौड़ विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर इंजिनियरिंग कॉलेज होते हुए पुनः परिसर में समाप्त हुई। कार्यक्रम में अधिष्ठाता मानविकी एवं भाषा संकाय प्रो. राजेन्द्र सिंह बडगुजर, अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विमलेश कुमार सिंह, वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष सुब्रोतो राय, डॉ. उमेश पात्रा, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. उपमेश तलवार, डॉ. शिवेंद्र सिंह, डॉ. सुनील दीपक घोडके, मीडिया कवरेज के लिए शोधार्थी ब्रजनंदन कुमार, रविशंकर मिश्रा, मोहित राज एवं बड़ी संख्या में सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया l

