ऑटो रिक्शा संघ ने प्रशासनिक कार्रवाई का जताया विरोध
-स्टैंड उपलब्ध कराने का किया मांग
मोतिहारी। ऑटो एवं ई रिक्शा चालक संघ पूर्वी चंपारण की आमसभा बलुआ चौक पर हुई। इस अवसर पर मजदूर नेता कामरेड गणेश शंकर विद्यार्थी के पुण्यतिथि पर 2 मिनट का मौन रखा गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की।
इस अवसर पर ऑटो चलाको के ऊपर हो रहे जुल्म, अत्याचार के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। नगर पालिका से लेकर नगर निगम तक 25 वर्षों से ऑटो चालकों से प्रतिदिन टैक्स वसूला जाते है। पार्किंग के नाम पर करोड़ों रुपए का सालाना वसूल की जाती है। लेकिन आज तक शहर के अंदर एवं जिलों में कहीं भी स्टैंड एवं पार्किंग का व्यवस्था नहीं है।
जो प्रतिदिन हमारे ऑटो ड्राइवर रोड के किनारे प्रशासन से लाठी डंडे खाकर दुकानदारों से गाली- गलौज सुनकर रोड के किनारे गाड़ी का परिचालन करते हैं, अपने परिवार को चलाने के लिए सारी जुल्म सहते हैं।
लिहाजा यूनियन ने रोष व्यक्त किया । कहा कि शासक वर्ग की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बेंजुला के राष्ट्रपति का अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के द्वारा अपराह्न करना एवं टेंपो ड्राइवर के लिए रैन बसेरा एवं कोई सुविधा मुहैया नहीं करना एवं 12 फरवरी को आम हड़ताल को सफल किया जाएगा। अगर मांगे नहीं मानी गई तो बाध्य होकर प्रतिरोधात्मक आंदोलन होगा। इसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी।
सभा को सीपीएम के जिला मंत्री कामरेड सत्येंद्र मिश्रा कर्मचारी नेता शक्ति नाथ तिवारी, विपिन बिहारी दुबे, संगठन मंत्री हमराज हाशमी, नगर सचिव फिरोज आलम, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, प्रमोद राम, नानक मियां, पवन ठाकुर ने संबोधित किया।

