शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पीपराकोठी। थाना अंतर्गत ढेकहा बाला टोला में विशेष छापामारी के क्रम में  लंगड़ा चौक के पास से 15 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को स्थानीय थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इसके आलावा विशेष छापेमारी के क्रम में पुलिस ने अन्य जगहों से छापेमारी कर 120 लीटर शराब को बरामद किया है। गिरफ्तार कारोबारी उक्त गांव के रामा महतो का पुत्र उपेंद्र महतो हैं।

बताया जाता है कि इन दिनों शराब माफियाओ के विरुद्ध पुलिस सख्त कदम उठा रही है। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page