मनरेगा को बचाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया उपवास

मनरेगा को बचाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया उपवास
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।  जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मनरेगा बचाओ कार्यक्रम के अंतर्गत समाहरणालय परिसर में कचहरी चौक पर अम्बेडकर जी के प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास एवं प्रतिकात्मक विरोध कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष ई. शशि भूषण राय उर्फ का गप्पू राय जी के नेतृत्व में किया गया।

ज्ञात रहे कि मनरेगा योजना तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी और सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में मनरेगा योजना का सृजन किया गया था, जिसमें बहुत सारे गरीब और पिछले परिवारों को साल में 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी। वर्तमान केंद्र सरकार इस योजना को समाप्त करना चाहती है। पहले इस योजना में केंद्र सरकार राज्य सरकारों को मनरेगा योजना के अंतर्गत 90 प्रतिशत पैसा भेजी थी और राज्य सरकार को 10 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार को अपना पैसा लगाना पड़ता था। जिसमें राज्य सरकार को बोझ बहुत काम रहता था।

लेकिन नरेंद्र मोदी की तानाशाही सरकार मनरेगा योजना को बंद करके जी राम जी योजना नाम रखी है और इस योजना में केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर ही राज्य सरकार कोई काम कर सकती है अन्यथा राज्य सरकार की अपनी कोई योजना नहीं होगी तथा जो योजना केंद्र सरकार बनाएगी उसमें राज्य सरकार को 10 प्रतिशत के जगह पर 40 प्रतिशत रुपये लगाने होंगे और केंद्र सरकार की 60 प्रतिशत राशि ही खर्च होगी। कांग्रेस पार्टी इस योजना का विरोध करती है बल्कि, पिछले 10 जनवरी से 29 जनवरी तक चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम कर विरोध करती रहेगी।  उक्त बातें जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय  ने उपवास स्थल पर प्रेस के साथियों को संबोधित करते हुए कही।

 इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श शशि भूषण उर्फ गप्पू राय, शैलेंद्र सिंह, विजय शंकर पांडेय, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिटटू यादव, महानगर अध्यक्ष  औशदूर  रहमान उर्फ रोमा खान, अनवर आलम अंसारी, राहुल शर्मा, विनय कुमार सिंह, प्रोफेसर अखिलेश दयाल, रमेश श्रीवास्तव, अजय झा, मोहम्मद नसीम अख्तर, मुख्तार आलम, नंद कुमार चौबे, यादव लाल पासवान, विश्वनाथ चौरसिया, मदन प्रसाद, पप्पू रंजन मिश्रा, रामप्रवेश तिवारी, अहमद अली, नेयाज अहमद खान, चंदेश्वर सिंह, रविंद्र तिवारी, कमरुद्दीन अंसारी, जयचंद प्रसाद यादव, परशुराम पांडे, रंजीत पांडे, दीपक भारती, नूर मोहम्मद, संजय पांडेय, अरुण प्रकाश पांडेय, महेंद्र पाठक, राजकुमार सिंह, राजकुमार अंजुमन, सत्येंद्र नाथ तिवारी, फैयाज अंसारी, रंजन शाह, इत्यादि उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page