भोपतपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक को किया गिरफ्तार
कोटवा। भोपतपुर थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अहिरौलिया से चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राजेश कुमार पिता नागेश्वर यादव , अहिरौलिया थाना भोपतपूर जिला पूर्वी चंपारण का निवासी बताया गया है।
जिसके घर में छुपाकर रखा गया चोरी का एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर06बीए /9904 को जप्त किया गया। एचएचडी मशीन से जांच करने पर रजिस्ट्रेशन नंबर, चेचिस एवं इंजन नंबर में भिन्नता पाई गयी।
राजेश कुमार को गिरफ्तार कर एवं बाइक को जप्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई है । वहीं गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर उसके अन्य सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, जिसके आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी।

