शादी का झांसा देकर चिकित्सक ने पांच साल तक लड़की को रखा रिलेशनसिप में,अब घर में रखने के लिए मांग रहा है पैसा व गाड़ी

शादी का झांसा देकर चिकित्सक ने पांच साल तक लड़की को रखा रिलेशनसिप में,अब घर में रखने के लिए मांग रहा है पैसा व गाड़ी
Facebook WhatsApp


-पीड़ित लड़की ने थाना मे आवेदन देकर दर्ज कराया एफआईआर

हरसिद्धि। हरसिद्धि बाजार के एक चिकित्सक ने एक लड़की को पांच वर्ष तक रिलेशनशिप मे रखकर उसे रखने से इंकार कर दिया है। पीड़ित लड़की ने थाना मे आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है।

लड़की ने कहा है कि पांच वर्ष पूर्व हरसिद्धि बाजार स्थित डॉ नीरज कुमार के यहाँ उसकी बहन का ऑपरेशन हुआ था। जहाँ आने जाने के दौरान डॉ नीरज से सम्पर्क बढ़ गया। उन्होंने शादी का झांसा देकर उसके साथ रिलेशनशिप मे रखने लगे। डॉ नीरज दूधही के रहने वाले है।

वें नेपाल, रामनगर सहित अन्य जगह पर उसे रखे। इधर आठ माह पहले डॉ नीरज अपने क्लिनिक रौशन हॉस्पिटल मे उससे शादी कर लिए। शादी के बाद वें कई जगह ले जाकर रखे। घुमाने के बाद वें छपवा लाकर उसे छोड़ दिए। ज़ब वह घर आकर उन्हें बुला ले चलने को कही तो डॉ नीरज, उसके पिता मुख़्तार साहनी, उसके भाई अरविन्द कुमार, उसकी बहन आरती कुमारी व मां दहेज मे 10 लाख रूपये व एक गाड़ी का डिमांड कर रहे है। नहीं देने पर वें सब रखने से इंकार करते हुए हत्या कर देने की धमकी दे रहे है। वें दूसरा शादी करने के प्रयास मे है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page