रघुनाथपुर पुलिस ने छापेमारी कर हथियार सहित दो हथियार तस्कर को पकड़ा
-हथियार को बेचने बाइक से लक्ष्मीपुर आये थे तस्कर
-मलाही व डुमरियाघाट के रहने वाले है पकडे गए तस्कर
मोतिहारी/तुरकौलिया। रघुनाथपुर पुलिस ने छापेमारी कर एक अपाची बाइक पर सवार दो हथियार तस्करो को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पकड़े गए हथियार तस्करों में मलाही थाना क्षेत्र के चटिया टोला मठिया के कामेश्वर गिरि का पुत्र नीरज कुमार गिरि व डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया के अशोक गिरि का पुत्र नीतीश कुमार गिरि है।
बताया जाता है कि दोनों एक अपाची बाइक से हथियार लेकर बेचने आये थे। इसकी सूचना थानाध्यक्ष अलका सिंह को लगी। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी को सूचना देते हुए पुलिस बल के साथ लक्ष्मीपुर ग़दरिया से सपही जाने वाली सड़क स्थित एक पुलिया के पास छापेमारी की। जहां एक अपाची बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख भागने का प्रयास किये।
पुलिस ने खदेड़कर दोनों को पकड़ा। तलाशी के दौरान नीरज के पास से देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताई की पकड़े गए आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

