रक्सौल में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर उमड़ा जनसैलाब

रक्सौल में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर उमड़ा जनसैलाब
Facebook WhatsApp


रक्सौल। भगवान सोमेश्वर के प्रति अटूट आस्था और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के प्रतीक “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अवसर पर रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के हरदिया पंचायत स्थित प्राचीन गम्हरिया राम जानकी मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस गौरवशाली अवसर पर स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा एवं माननीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह के साथ सामूहिक रूप से शिव का जाप किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने ने संबोधित करते हुए पुराने इतिहास की जानकारी दी। इस पावन अवसर पर भाजपा  पर जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, महामंत्री  अजय पटेल, सांसद प्रतिनिधि सह विधानसभा प्रभारी  प्रदीप सर्राफ,
 राकेश कुशवाहा, उप प्रमुख शम्भू दा आदि कई मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page