5 हजार का इनामी शराब कारोबारी लड्डू सहनी गिरफ्तार

5 हजार का इनामी शराब कारोबारी लड्डू सहनी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp


हरसिद्धि। भादा पंचायत के दामोवृत्ति गांव निवासी शराब के दर्जनों कांडों का वांछित अभियुक्त को स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर शुक्रवार की रात्रि गिरफ्तार किया। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर शराब व्यवसाय में संलिप्त 5 हजार  रुपये के इनामी आरोपी लड्डु सहनी पिता ललन साहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भादा पंचायत के दामोंवृती गांव का निवासी बताया जाता है और लंबे समय से पुलिस की आंखों की किरकिरी बना हुआ था।


प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि लड्डू सहनी पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत कई संगीन मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार की शाम दरोगा अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे धर दबोचा।  पुलिस के अनुसार लड्डू सहनी अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।   

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page