पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद जरूरी: डीआईजी
– एलएनडी काॅलेज में अकाउंटेबिलिटी ऑफ पुलिस टुवर्ड्स सिटीजंस विषय पर कार्यशाला का आयोजन पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित लक्ष्मी नारायण दुबे महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में अकाउंटेबिलिटी ऑफ पुलिस टुवर्ड्स सिटीजंस विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।
शुभारंभ चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरिकिशोर राय, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, महाविद्यालय प्राचार्य प्रो (डॉ) मृगेंद्र कुमार, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. टी. पी. सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अंगद सिंह, जिला विधिक संघ के सचिव राजीव द्विवेदी, महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभाकर कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।

इसके पूर्व महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. मृगेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र से किया। चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने पुलिस पदाधिकारियों को कानून की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होने उपस्थित डॉक्टर्स, अधिवक्ता एवं व्यवसायियों से पुलिस से ज्यादा से ज्यादा संपर्क में रहकर समाज में सुधार लाने की अपील भी की।
पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने कहा कि आधुनिक तकनीक के द्वारा कैसे बेहतर पुलिसिंग की जा सकती है। इस पर विचार व्यक्त किया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. टी.पी. सिंह ने सभी अतिथियों का संगठन के माध्यम से स्वागत किया। मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अंगद सिंह अपने संगठन के द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों से सबको अवगत कराया।

विधिक संघ के सचिव राजीव द्विवेदी ने बताया कि पुलिस और अधिवक्ता के सहयोग से ही आम नागरिकों को न्याय मिल सकता है। कार्यशाला में अधिवक्ता ने पीपीटी प्रेजेंशन के माध्यम से अनेक जरूरी अधिकारों से लोगों को अवगत कराया। चिकित्सक डॉ. आशुतोष कुमार ने भी डॉक्टर्स की समस्याओं से उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया।
कार्यशाला में डॉ. तबरेज अजीज, डॉ. परवेज अजीज, अधिवक्ता राकेश सिंहा, प्रमोद शंकर सिंह, पप्पू दुबे, बीरेंद्र जालान, डॉ के. के. कृष्णा सहित एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी पुलिस पदाधिकारियों से अनेक प्रश्न पूछे। डीआईजी हरिकिशोर राय एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने भी काफी सहजता से सभी के प्रश्नों का जवाब दिया।
कार्यशाला में प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार, सदर डीएसपी दिलीप कुमार, पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन, साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर, ढाका डीएसपी उदय शंकर, यातायात डीएसपी उमेश कुमार, मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार, यातायात डीएसपी, बगहा, राजेश कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी प्रियंका कुमारी, एस डीपीओ रामनगर, रागिनी कुमारी प्रशिक्षु डीएसपी अंकित कुमार, नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार, अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, डॉ. सी.बी सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

