मध्य फरवरी तक सभी राशन कार्डधारकों का ईकेवाईसी अनिवार्य

मध्य फरवरी तक सभी राशन कार्डधारकों का ईकेवाईसी अनिवार्य
Facebook WhatsApp


– नहीं कराने वालो का नाम होगा विलोपित
रक्सौल। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, पटना द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से ई-केवाईसी की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में यह जानकारी  आई कि बड़ी संख्या में लाभुकों द्वारा अबतक ईकेवाईसी नहीं कराया गया है।

तत्पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी   बैठक   की गई। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को   निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सभी राशन कार्डधारकों का ईकेवाईसी तेजी से पूर्ण कराएं।  

अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मध्य फरवरी तक जागरूकता अभियान चलाकर युद्धस्तर पर शत-प्रतिशत ईकेवाईसी सुनिश्चित किया जाएगा।   जिन लाभुकों का ईकेवाईसी नहीं होगा, उनके नाम राशन कार्ड से विलोपित कर दिए जायेंगे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page