बाइक सवार दो मवेशी चोर गश्ती टीम के हत्थे चढ़े

बाइक सवार दो मवेशी चोर गश्ती टीम के हत्थे चढ़े
Facebook WhatsApp


हरसिद्धि।  थाना क्षेत्र अंतर्गत् हरसिद्धि-अरेराज मुख्य मार्ग से हरसिद्धि थाने की 112 की टीम गुरुवार तीन बजे संदिग्ध स्थिति में दो लोगों को गिरफ्तार किया।  पुष्टि करते हुए प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार ने बताया कि कृतपुर पंचायत से एक हफ्ते पूर्व में मैनेजर यादव और लालबाबू यादव की भैंस अज्ञात चोरों ने चुरा लिया था, मामले में दोनों ने  आवेदन दिया था। नतीजतन  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती दल को अलर्ट किया।  प्रत्येक पंचायत में रात्रि में गश्ती लगाकर चोरी की समस्या को रोकना है।

इस दौरान 112 की टीम गश्ती में निकली थी। गुरुवार के 3  बजे रात में दो व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में चैक के आगे दिखाई दिए।  पुलिस ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वे  बाइक से भागने लगे। फलस्वरूप पीछा करते हुए अरेराज में पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति मेराज आलम पिता फौज आलम सुगौली थाना क्षेत्र के विष्णपुरवा निवासी तथा दूसरा सरफुद्दीन आलम मीरगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज के रूप में पहचाना गया। पूछताछ के बाद मामला प्रकाश में आया कि दोनों भैंस, गाय चुराने का काम करते थे। डीएसपी सह थानाध्यक्ष ने पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page