स्कूलों में बच्चे सीखेंगे तबला, हारमोनियम व डफली बजाने की गुर

Facebook WhatsApp


-प्रखंड के  23 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मिला वाद्य यंत्र
चिरैया। प्रखंड के सभी 23 पंचायतों में स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संगीत की शिक्षा देने को लेकर वाद्य यंत्र की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस कड़ी में गुरुवार को बीआरसी में डाटा इंट्री ऑपरेटर सुमंत कुमार, आईसीटी कॉर्डिनेटर चंदन कुमार, एमडीएम प्रभारी विवेक कुमार आदि की देखरेख में वाद्य यंत्रों का वितरण दिन भर किया गया।

महादेव साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिरैया कोठी, उच्च माध्यमिक विद्यालय खड़तरी मध्य, उच्च माध्यमिक विद्यालय खड़तरी पश्चिमी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय मिश्रोलिया सहित सभी हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्रधानाध्यापक एवं संगीत शिक्षकों ने अपनी निगरानी में इन सामग्रियों को प्राप्त किया।

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरोज कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूलों में रिकॉर्डेड गाने पर चेतना सत्र का आयोजन अब नहीं होगा, बल्कि बच्चे अब खुद वाद्य यंत्र बजाते हुए चेतना सत्र में शामिल होंगे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page