नेपाल की जेल में बंद महिला कैदियों को गर्म कपड़ों की सहायता

Facebook WhatsApp

वीरगंज। सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नं.13 गण हेड क्वार्टर पर्सा के सहयोग से लायंस क्लब बीरगंज के आयोजन में कारागार में रह रही महिला कैदियों तथा उनके बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। 8 तारीख की सुबह जिला पर्सा स्थित कारागार कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला कैदियों को 62 शॉल तथा कैदियों के साथ रह रहे 5 बच्चों को गर्म दिए गए।

कार्यक्रम में लायंस क्लब बीरगंज के अध्यक्ष सुरेश कुमार रुंगटा, सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नं. 13 गण हेड क्वार्टर पर्सा के गणपति  पुरन चन्द्र भट्ट, कारागार प्रशासक उप सचिव बाबूलाल रेग्मी, कारागार सुरक्षा बेस बीरगंज के बेसपति  विष्णुहरी घिमिरे तथा कारागार सुरक्षा गार्ड के डम्मर बहादुर श्रेष्ठ की उपस्थिति रही।
अत्यधिक  ठंड   में महिला कैदियों और बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।     इस संबंध में जानकारी सूचना अधिकारी एवं सशस्त्र प्रहरी नायब उपरीक्षक विश्वराज योन्जन ने दी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page