जीविका ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
– आज निः शुल्क पशु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
सुगौली। जीविका द्वारा 9 जनवरी शुक्रवार को उत्तरी छपरा बहास पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में निरूशुल्क पशु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच,उपचार परामर्श तथा आवश्यक दवा की सुविधा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर के सफल आयोजन को लेकर जीविका द्वारा क्षेत्र के सभी पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने पशुओं के साथ शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। जीविका का उद्देश्य ग्रामीण पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य सेवाओं तक सहज पहुंच इलाज प्रदान कर उनकी आजीविका को और सशक्त बनाना है।
इसी क्रम में गुरूवार को जीविका कार्यालय से जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक जय प्रकाश सिंह एवं तकनीकी समन्वयक आर.डी. वर्मन ने संयुक्त रूप से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जीविका पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में गाय, भैंस, बकरी, भेड़ सहित अन्य घरेलू पशुओं की जांच की जाएगी।

