गोढवा बासमनपुर पैक्स में धान अधिप्राप्ति के विरूद्ध मुखिया का आरोप  

Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिला सहकारिता पदाधिकारी पर पैक्स गोदाम की जांच में लीपापोती का आरोप गोढ़वा पंचायत के मुखिया राजू बैठा ने लगाया है। इस संबंध में मुखिया   ने बताया है कि जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा पारित आदेश का अनुपालन जिला सहकारिता पदाधिकारी  द्वारा नहीं किया गया।

फलस्वरूप उनके द्वारा प्रथम अपील आयुक्त तिरहुत प्रमंडल सह प्रथम अपीलीए प्राधिकार मुजफ्फरपुर के यहां किया गया। सुनवाई के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी  ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक द्वारा धान अधिप्राप्ति मामले में लिए गए कुप्रबंधन के आलोक में बिहार सहकारिता सोसायटी नियम 41(2) के तहत एक माह के लिए पैक्स को निलंबित कर दिया गया हैं।  

लेकिन  द्वितीय अपीलीय आदेश के आलोक में संबंधित पदाधिकारी महज  खानापूर्ति  कर मामले में को दबाने का काम किया जा रहा  है। श्री बैठा ने बताया है कि  मामले में प्रधान सचिव सहकारिता विभाग के द्वारा स्थल पर जाकर भौतिक सत्यापन का आदेश दिया गया। वहीं मुझे लिखित आपत्ति  दर्ज करने का आदेश दिया गया। लेकिन जिला सहकारिता पदाधिकारी गांव में बिना जानकार किसी के खेत में किसी को खड़ा कराकर फोटो खिंचवा रहे है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page