डीसीएम वाहन में छिपा कर बिहार लाया जा रहा शराब बरामद

डीसीएम वाहन में छिपा कर बिहार लाया जा रहा शराब बरामद
Facebook WhatsApp


– कुल 545 बोतल में 353 लीटर विदेशी शराब हुआ जप्त
-वाहन चालक गिरफ्तार
सुगौली। थाना की पुलिस और पटना मध निषेध विभाग की टीम ने संयुक्त  कार्रवाई करते हुए तस्करी के विदेशी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है।

उक्त कार्रवाई श्रीपुर चौक के पास की गई। जहां बेतिया की ओर से आ रही एक डीसीएम वाहन से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार शराब तस्कर ने तस्करी का नया और शातिराना तरीका अपना कर डीसीएम गाड़ी में गैस भरने वाली तीन बड़ी टंकियों के अंदर शराब छुपा कर रखा था, ताकि किसी को शक न हो। तस्कर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हुए पूर्वी चम्पारण  के श्रीपुर चौक तक पहुंच भी गया था, लेकिन उसे  इस बात का अंदेशा नहीं था कि आगे सुगौली पुलिस पहले से हीं घात लगाए इंतजार कर रही है।

जैसे ही संदिग्ध डीसीएम वाहन उक्त स्थल पर पहुंचा।  पुलिस टीम ने उसे रोक कर तलाशी की। इस दौरान जब गैस टंकियों को खोल कर देखा गया तो उसके अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपा कर रखी गई थी। बरादम शराब हरियाणा निर्मित रॉयल ग्रीन ब्रांड की 750 एमएल की 405 बोतलें, 375 एमएल की 94 बोतलें, 180 एमएल की 35 बोतलें, इसके अलावा ब्लैक बकार्डी की 11 बोतलें शामिल है। कुल मिलाकर करीब 353 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है।

मौके पर डीसीएम वाहन के चालक सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डीएल1एलएक्य/ 4184 है।

गिरफ्तार चालक मध्यप्रदेश का रहने वाला है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि पुलिस  इस तस्करी के पीछे सक्रिय गिरोह व अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की सघन जांच एवं कठोरतम  कार्रवाई जारी रहेगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page