शराब कारोबारी और चोरी की बाइक सहित नेपाली युवक गिरफ्तार

शराब कारोबारी और चोरी की बाइक सहित नेपाली युवक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

सिकरहना। जितना थाने की पुलिस ने  सैनिक रोड के बिचला पुल के पास से बुधवार की अहले सुबह गस्ती के दौरान बाइक के साथ 90 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की है। वहीं मौके पर ही साथ एक कारोबारी को दबोच लिया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान लखौरा थाना क्षेत्र के गोलापकरिया गांव निवासी राहुल मिश्रा पिता देवव्रत मिश्रा के रूप हुई। जबकि दूसरी घटना जितना थाना अंतर्गत में ही  वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान नेपाल के चिकनी गांव निवासी सुबोध कुमार पिता लक्ष्मी साह के रूप में की गई। बाद में दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page