पीएम सम्मान निधि के 22 वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी नहीं,फार्मर आईडी जरूरी

पीएम सम्मान निधि के 22 वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी नहीं,फार्मर आईडी जरूरी
Facebook WhatsApp


सिकरहना। देश के करोड़ों किसानों की आमदनी दोगुना करने के मकसद से केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के जरिए किसानों को आर्थिक मदद मुहैया पहुंचाई जाती है। अबतक किसानों को 21 किस्तों का लाभ मिल चुका है। इसके लाभ के लिए किसानों को ईकेवाईसी  कराना पड़ता है, लेकिन अब इससे काम नहीं चलेगा। किसानों को अब फार्मर आईडी बनाना जरूरी है।

बिना इसके 22 वीं किस्त फंस सकती है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम कुमार पासवान का  कहना है कि जिन किसानों के पास फार्मर आईडी यूनिक  नहीं होगा, जायेगी।पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये पैसे किसानों को तीन किस्तों में मिलते हैं। हर एक किस्त में 2000 रुपये मिलते हैं। हर 4 महीने में एक किस्त जारी की जाती है।   प्रखण्ड के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 21 किस्तों में फायदा मिल चुका है।  

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page