मठलोहियार गांव में चला प्रशासन का बुलडोजर

मठलोहियार गांव में चला प्रशासन का बुलडोजर
Facebook WhatsApp


– हाईकोर्ट के आदेश पर मुक्त कराया गया अतिक्रमण
हरसिद्धि। प्रखंड क्षेत्र के मठलोहियार गांव में हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में अंचलाधिकारी हरसिद्धि अरविंद कुमार के नेतृत्व में प्रशासन का बुलडोजर चला, जिसमें पांच लोगों का पक्का मकान ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त किया गया, इसकी जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में हाईकोर्ट में केश हुआ था, जिसमें हाईकोर्ट ने अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

जिसके आलोक में बुधवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमणकारियों में पप्पू कुमार, चुन्नीलाल भगत, मुन्नीलाल भगत, जितेंद्र भगत एवं भरत भगत शामिल के नाम शामिल है।  इन लोगों ने बताया कि अंचलाधिकारी के द्वारा जेसीबी बुलाकर हम लोग के पक्के  मकान को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान  भारी संख्या में पुलिस बलो की मौजूदगी थी। खुद प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार मौजद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page