नाई की दुकान में लगी आग,हजारों का नुकसान

नाई की दुकान में लगी आग,हजारों का नुकसान
Facebook WhatsApp

पताही। प्रखंड क्षेत्र के गोनाही पंचायत स्थित सुगापिपर बाजार में मंगलवार की रात अचानक आग लगने से एक नाई की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान नष्ट हो गया, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद छपरा निवासी मुकेश कुमार सुगापिपर बाजार में नाई की दुकान चलाते थे। मंगलवार की रात लगी आग की चपेट में आकर दुकान में रखी तीन कुर्सियां, वॉशिंग चेयर, शीशा, रैक, काउंटर, स्टूल, गेट सहित नाई की पूरी सामग्री जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान के अधिकांश सामान जल चुके थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page