सात सौ लीटर स्प्रिट भंडारण कांड में वैशाली से एक गिरफ्तार
कोटवा। शराब कांड से जुड़े एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि कांड संख्या 418/25, बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत अभियुक्त सुभाष कुमार, पिता विष्णुनाथ राय, पोझा, थाना गौरौल, जिला वैशाली को कांड में संलिप्त पाए जाने पर 700 लीटर स्पिरिट के अवैध भंडारण/परिवहन के आरोप में विधिवत रूप से पुलिस ने गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्त शराब माफिया है, जिसकी तलाश पुलिस को पिछले कुछ दिनों से थी। छापेमारी टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष करण कुमार कर रहे थे।

