स्कूलों में अब शैक्षणिक गतिविधियां 10 तक प्रतिबंधित:डीएम

स्कूलों में अब शैक्षणिक गतिविधियां 10 तक प्रतिबंधित:डीएम
Facebook WhatsApp


मोतिहारी।  जिले में प्रतिकूल मौसम के चलते 07 जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियां प्रतिबंधित की गई थी। जबकि जिले में लगातार जारी ठंड एवं शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। जिसको देखते हुए स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियों को आगामी 10 जनवरी तक प्रतिबंधित करने का निर्देश जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने दिया है।

बताया गया है कि तापमान में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।  मौसम की परिस्थितियां अभी भी अत्यंत विपरीत बनी हुई हैं, जो विशेष रूप से बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती हैं। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में पूर्व में जारी आदेश की अवधि को विस्तारित किया जा रहा है।

अतः जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण ने यह निर्णय लिया है कि जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियां आगामी 10 जनवरी 2026 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी।
– आदेश तत्काल प्रभाव से लागू  
ठंड एवं मौसम की स्थिति की निरंतर समीक्षा की जा रही है तथा परिस्थितियों के अनुरूप अग्रतर निर्णय लिया जाएगा।आमजन से अपील है कि बच्चों एवं बुजुर्गों को अनावश्यक रूप से ठंड के संपर्क में आने से बचाएं तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
वहीं निर्देश दिया है कि विद्यालयों में चल रही सभी प्रकार की परीक्षाओं का आयोजन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page