दो चोर और एक कबाड़ दुकानदार गिरफ्तार
-चोरी कांड का उद्भेदन
– बाइक, एलईडी, मोटर सहित कई समान बरामद
मोतिहारी। मुफ्फसिल थाना अंतर्गत ग्राम हरियण छपरा स्थित हार्डवेयर के दुकान में पुतुल कुमार पिता पवन किशोर यादव ग्राम हरियण छपरा थाना मुफ्फसिल को चोरी करते हुए पकड़ा गया।
पकड़ाए व्यक्ति के निशानदेही पर रूपडीह स्थित कबाड़ दुकान में छापामारी कर पूर्व में चोरी की गई ,एक मोटर , 06 बैटरी एवं अन्य चोरी के सामान बरामद किया गया।तथा कबाड़ दुकान मालिक राजेश प्रसाद पिता विश्वनाथ प्रसाद ग्राम रूपडीह थाना मुफ्फसिल को गिरफ्तार कर अग्रिम करवाई कि जा रही है।
वही मुफ्फसिल थाना एवं रघुनाथपुर थाना पुलिस के संयुक्त छापामारी में एक चोर गिरोह का सदस्य सूरज कुमार , पिता दिलीप सहनी ग्राम सिंघिया सागर थाना बंजरिया को गिरफ्तार किया गया।
उक्त व्यक्ति के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या- 823/25 की चोरी की गई मोटरसाइकिल , 3 एलईडी टीवी , दो मोटर , दो गैस चूल्हा , दो चाकू एवं तलवार,लोहा का तीन हथौड़ा, 3 छेनी बरामद किया गया है। पुलिस उक्त अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर गैंग के कुछ और सदस्यों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कारवाई में जुट गई है। पुलिस टीम में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार सहित मुफस्सिल एवं रघुनाथपुर की पुलिस शामिल थी।

