दस हजार रूपये का इनामी हरि सिंह पुत्र सहित पटना से हुआ गिरफ्तार

दस हजार रूपये का इनामी हरि सिंह पुत्र सहित पटना से हुआ  गिरफ्तार
Facebook WhatsApp


-गिरफ्तार वार्ड पार्षद पति हरिसिंह के किराए की मकान में रहते है कई बडे अधिकारी-पदाधिकारी
-उंची पहुंच नहीं आई काम, एसपी की सख्त कार्रवाई की  हो रही चर्चा


मोतिहारी। अपराधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ मोतिहारी पुलिस की कारवाई लगातार जारी है। जिले के चर्चित भू-माफिया और छोटा बरियारपुर वार्ड पार्षद के पति हरि सिंह उर्फ हरिशंकर सिंह सहित पुत्र को पुलिस ने पटना से  गिरफ्तार किया है।

एसपी स्वर्ण प्रभात के सख्त निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने पटना पुलिस की मदद से फरार चल रहे, इनामी भू- माफिया हरि सिंह को उसके बेटे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। रंगदारी एवं जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर फरार चल रहे हरि सिंह के विरुद्ध पुलिस कप्तान ने पिछले दिनों 10 हजार के इनाम की घोषणा की थी।पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से पटना में छिपे हरि सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। यहां  जाने की हरि सिंह अपने बरियारपुर स्थित आवास में कई किराए के मकान बनाया  हैं, जिसमें पुलिस पदाधिकारी सहित बड़े-बड़े अधिकारी को किराए पर मकान देकर भू माफिया बन संपत्ति अर्जित की है। पुलिस पूरे मामले को खंगालने में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले नगर निगम के मेयर पति सह राजद के विधान सभा मोतिहारी के उम्मीदवार रहे देवा गुप्ता पर 1 लाख का इनाम था, जिसपर कोर्ट द्वारा स्टे आर्डर दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस कप्तान की कार्रवाई माफियाओं के खिलाफ लगातार जारी है, किसी भी हाल में शराब, जमीन या कोई और माफिया हर हाल में सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा। बहरहाल पुलिस कप्तान की फौरी  कार्रवाई की चर्चा अब आम-अवामो में जारी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page