स्व.सुशील कुमार मोदी की जयंती पर,ममता माहेर में सेवा कार्यक्रम का आयोजन

स्व.सुशील कुमार मोदी की जयंती पर,ममता माहेर में सेवा कार्यक्रम का आयोजन
Facebook WhatsApp


-विधायक ने किया फल व खाद्य सामग्री का वितरण
रक्सौल। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, कुशल प्रशासक और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी की  जयंती के अवसर पर ममता माहेर संस्था में एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्धाटन रक्सौल विधायक  प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया।
सर्वप्रथम स्व. मोदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया गया, वहीं  आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।

विधायक श्री सिन्हा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि सुशील मोदी का व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के दबे-कुचले और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा में समर्पित कर दिया। वहीं विधायक ने ममता माहेर में निवास कर रहे असहायों एवं जरूरतमंदों के बीच आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, राकेश कुशवाहा, उप प्रमुख शम्भू दास, कन्हैया सर्राफ, रिंकू पांडेय,  मंटू गुप्ता, रवि गुप्ता, राजकिशोर ठाकुर, कमलेश कुमार, सुमन सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page