युवक-युवती का संदिग्ध हालत में मिला शव,हत्या या आत्महत्या-जांच में जुटी पुलिस

युवक-युवती का संदिग्ध हालत में मिला शव,हत्या या आत्महत्या-जांच में जुटी पुलिस
Facebook WhatsApp


सुगौली। थाना क्षेत्र के बौधा सरेह में एक युवक और युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि युवक और युवती का गला एक ही कपड़े से लिपटा हुआ पाया है।   जबकि स्थानीय ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि दोनों के शव पहले पेड़ से लटके हुए देखे गए थे। बावजूद इसके  पुलिस को दोनों शव जमीन पर मिले। पुलिस फिलहाल यह स्पष्ट करने में जुटी है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक और युवती प्रेमी-युगल बताए जा रहे हैं,वे हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पानापुर गांव के निवासी थे। दोनों सोमवार शाम से घर से लापता थे। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी।

परिजनों के अनुसार युवक- युवती पानापुर के ही रहने वाले थे। मृतकों के संबंध में जिन परिजनों का नाम सामने आया है, उनमें छोटेलाल सहनी के पुत्र लखन सहनी और प्रभु सहनी की पुत्री निपु कुमारी शामिल हैं। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।  

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page