मारपीट व शराब मामले में तीन लोग गिरफ्तार
संग्रामपुर। पुलिस ने मारपीट के मामले में एक एवं शराब मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि टेम्पू में 63 लीटर देशी शराब ले जाने के क्रम में गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरैया पिपरा गांव के नागेंद्र तिवारी को पकड़ा गया। जबकि शराब पीने व परिजनों के साथ मारपीट करने के आरोप में भवानीपुर मतवाराम टोला के दीपु कुमार के अतिरिक्त पूर्व के मारपीट मामले में फरार चल रहे बरवा गांव निवासी वीरेंद्र किशोर झा को गिरफ्तार किया गया। टेम्पू व देशी चुलाई शराब को जप्त कर हुए तीनो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

