अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं निजी अस्पताल सील

अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं निजी अस्पताल सील
Facebook WhatsApp


संग्रामपुर।सिविल सर्जन के आदेश पर  गठित टीम ने संग्रामपुर के एक निजी अस्पताल व एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को शील कर दिया। टीम में पहाड़पुर सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अजहर हुसैन, सीओ अतुल कुमार, बीडीओ अनुराग आदित्य व थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप शामिल थे।

शिव शक्ति अल्ट्रासाउंड व भवानी चाइल्ड केयर पर छापामारी की। उसके बाद अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र के मशीन को सरकारी एम्बुलेंस पर लाद कर संग्रामपुर सीएचसी ले जाया गया। वही भवानी चाईल्ड केयर व उक्त अल्ट्रासाउंड केंद्र के मकान को उसके अंदर रखे समानो कि सूची बनाकर सील कर दिया गया।

प्रखंड के कई ऐसे संस्थानों को सील करना है, जिसके लिए लगातार यह प्रक्रिया जारी रहेगी। छापेमारी की भनक लगते ही हड़कंप मच गया। इसकी भनक मात्र से इलाके भर में संचालित सभी निजी अस्पताल व जांच घर बंद कर संचालक व डॉक्टर फरार हो गये।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page