जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता: एसपी

जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता: एसपी
Facebook WhatsApp


– घोड़ासहन थाना में 52 मामलों की सुनवाई, दिए सख्त दिशा-निर्देश
सिकरहना। मोतिहारी पुलिस लोगों की सुनवाई एवं फौरी कार्रवाई के साथ ही न्याय दिलाने की दिशा में तत्पर है। आलम है कि थानाध्यक्ष सहित थानो में तैनात अधिकारी लगातार मामलो के निष्पक्ष न्यास संगत कार्रवाई के प्रति अब संवेदनशील होने लगे है। अलबत्ता अब भी विभाग में पेंच है, लेकिन एसपी स्वर्ण प्रभात पुलिस की पेंच को दुरूस्त करने की दिशा में सतत् प्रत्यनशील है।

इधर पुलिस कप्तान वन टू- वन थानों में पहुंचकर पीड़ितो को न्याय दिलाने की पहल को गति देने में जुटे है। उनके इस प्रयास का लोगों को लाभ भी मिलते दिख रहा है। एसपी स्वर्ण प्रभात रविवार को घोड़ासहन थाना परिसर में जनता की दरबार थे।सुनवाई का कार्य दोपहर से शाम तक चला, जिसमें 70 फरियादियों ने फरियाद लगाई। इनमें से 52 फरियादियों की सुनवाई की।

 इस दौरान कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के लगभग तीन वर्ष पुराने 307 के एक अभियुक्त भिखारी यादव को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने एक-एक कर फरियादियों की बात को गंभीरता से सुनने के बाद न्याय संगत  शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निदेशित किया। जनता दरबार में विशेष कर भूमि विवाद, आपसी मारपीट, पारिवारिक विवाद, पुलिस से जुड़ी शिकायतें, अनुसंधान में विलंब तथा सामाजिक मामलों से संबंधित मामले सामने आयी।

एसपी श्री प्रभात ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। वहीं  फरियादियों को भरोसा दिलाया कि जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव है, उनमें बिना देरी कदम उठाए जाएंगे। जबकि जटिल मामलों की जांचोपरांत समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। एसपी ने थाना प्रभारी सहित मौजूद   पुलिस पदाकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता से संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करें।

शिकायतों की अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगा।   जनता दरबार का उद्देश्य पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करना है।  एसपी   ने  लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग की अपील की।

उक्त अवसर पर एएसपी हेमंत कुमार, सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर, इंस्पेक्टर रंजय कुमार, धनंजय कुमार निर्दोष, ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय, घोड़ासहन थानाध्यक्ष संजीव कुमार, झरौखर थानाध्यक्ष असलम अंसारी, जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, कुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, पंचपकड़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page