टेम्पो चालको को नहीं मिला आटो स्टैंड, प्रशासन की कार्रवाई पर जताई नाराजगी
मोतिहारी। शहर के बरियारपुर स्थित बाईपास चौक पर ऑटो ड्राइवरो की समस्या को लेकर बैठक हुई। जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। उपस्थित चालकों ने शहर में ऑटो स्टैंड की समस्या को बड़ी समस्या बताया। कहा कि काफी दिनों से मजबूरन आटो चालक
रोड के किनारे ऑटो लगाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। जबकि प्रशासन के द्वारा ऑटो ड्राइवरों को परेशान किया जाता है।
फलस्वरूप समस्या के निदान के उद्देश्य से बैठक आहूत की गई थी। जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी रितेश रंजन, उपाध्यक्ष प्रदीप साहनी, संगठन मंत्री हमराज हाशमी एवं चालक वीरेंद्र शाह, इमरान खान, नासिर आलम, लाल मोहन राम, पप्पू शाह, हरीकिशोर पासवान, राजेंद्र अहमद, मंतोष कुमार, मैनेजर, कुंदन कुमार, प्रदीप कुमार, चंदन शाह, लव कुमार, सोनेलाल राम, नन्हेजी, नरेश सहनी, राजा हुसैन सहित भारी संख्या में ऑटो ड्राइवर मौजूद थे।

