हरसिद्धि पुलिस ने पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया  

हरसिद्धि पुलिस ने पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया  
Facebook WhatsApp


-शराब तस्करी के मामले में थी उसकी खोज  
हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के दामोवृत्ति गांव निवासी पांच हजार रुपये के इनामी शराब कारोबारी राहुल सहनी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी स्थानीय थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी सह हरसिद्धि थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल अपने घर पर मौजूद है। नतीजतन दारोगा अविनाश कुमार, सिपाही विशाल कुमार, रमेश कुमार, चैकीदार प्रमोद कुमार राम एवं चौकीदार मनु यादव की टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान राहुल सहनी पिता सिपाही सहनी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया कि राहुल के खिलाफ हरसिद्धि थाना में शराब से जुड़े सात मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है,  बावजूद इसके अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त रहा। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में  भेज दिया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page