प्रशिक्षु डीएसपी सह हरसिद्धि थानाध्यक्ष ने पंचायत में लगाया जनता दरबार

प्रशिक्षु डीएसपी सह हरसिद्धि थानाध्यक्ष ने पंचायत में लगाया जनता दरबार
Facebook WhatsApp


– 15 आवेदको में आठ का त्वरित निष्पादन

मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा पंचायत सरकार भवन में रविवार को प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष ऋषभ कुमार ने जनता दरबार का आयोजन किया।  दरबार में 15 आवेदन प्राप्त हुए, सभी आवेदन भूमि विवाद से संबंधित थे, जिनमें से आठ आवेदन का त्वरित निष्पादन कर दिया गया। शेष सात आवेदन अंचल अधिकारी को प्रेषित किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जनता दरबार में जनता की काफी भीड़ थी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार, दारोगा राजेश कुमार, मुखिया संध्या तराना, पूर्व मुखिया योगेंद्र प्रसाद, सरपंच, पूर्व सरपंच, वार्ड सदस्य मीना देवी, पूर्व वार्ड सदस्य सह समाजसेवी अशोक कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page