लाल किला पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे जनार्दन एवं मनोरमा यादव

लाल किला पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे जनार्दन एवं मनोरमा यादव
Facebook WhatsApp


– राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत गणतंत्र दिवस समारोह पर दोनो आमंत्रित
 
मोतिहारी। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले परेड व गणतंत्र दिवस समारोह में छौड़ादानो थाना के धरहरी के जनार्दन प्रसाद यादव अपनी धर्मपत्नी मनोरमा यादव के साथ शामिल होंगे। भारत सरकार की राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत श्री यादव का सप्तनिक चयन किया गया है।

श्री यादव मूल रूप से पूर्वी चम्पारण जिले की छौड़ादानो प्रखंड के धरहरी गांव के रहने वाले हैं। वे पशु कृत्रिम गर्भाधान टेक्नीशियन हैं।  अपने इलाके सहित नेपाल से जुड़ती सरहदी इलाकों में दुधारू पशुओं के पालन के लिए पशुपालकों एवं किसानों को तकनीकी रूप से प्रेरित करने को लेकर हमेशा से सुर्खिया बटोर रहे हैं। फलस्वरूप इसके पूर्व उन्हें दर्जनों मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।

भारत सरकार के पत्र के आलोक में बिहार मिल्क कोऑपरेटिव प्रोड्यूसर फेडरेशन लिमिटेड कॉम्पफेड पटना ने तिमुल मुजफ्फरपुर डेयरी को इस बाबत सूचित किया है। सूचना के आलोक में तिमुल के प्रबंध निदेशक ने विभागीय पत्र भेजकर श्री यादव को इसकी जानकारी दी है। जनार्दन ने बताया कि उनका चयन भारत सरकार की राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के अंतर्गत किया गया है।

योजना के माध्यम से पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत कर उन्हें नई पहचान दी जाती है।  

पांच साल पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी से 10 सितम्बर 2020 को पटना में ई पशु हाट के उद्घाटन के अवसर पर कार्यक्रम में मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात कराया गया  था। यह  चयन राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत गायों में सिर्फ बाछी पैदा करने वाली सेक्स शॉर्टेड सीमेन देने के पायलट प्रोजेक्ट में सफलतापूर्वक निर्वहन कार्य की बदौलत दिया गया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page