दो वर्ष पूर्व कर्नाटक मजदूरी करने गया युवक नहीं लौटा घर

दो वर्ष पूर्व कर्नाटक मजदूरी करने गया युवक नहीं लौटा घर
Facebook WhatsApp


– हरसिद्धि के कन्ंछेदवा गांव का रहने वाला है टुनटुन
-दो अबोध बच्चो के साथ पत्नी मायके रहने का मजबूर
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कन्छेदवा वार्ड 2 निवासी टुनटुन महतो, दो वर्ष पूर्व कर्नाटक मजदूरी करने गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा है। वापस आने के इंतजार में उसकी पत्नी अनीता देवी का दो अबोध बच्चे के साथ पति के आने की इंतजार में बेचैन है।

बताते है कि बच्चों के परवरिस उसके पास  पैसे नहीं  है। फलस्वरूप दिव्यांग एक सात वर्ष का  पुत्र अरुण एक माह पूर्व दम तोड़ दिया। तत्पश्चात  अनीता अपने दो बच्चे निक्की कुमारी (5) व हिमांशु कुमार (3) को लेकर मायके संग्रामपुर के भीठारवा में  बूढ़े पिता लालबाबू महतो के यहां रह कर गुजर बसर कर रही है।

इस संबंध में अनीता ने बताया कि  पति टुनटुन महतो मार्च 2023 में मजदूरी करने कर्नाटक (मैसूर) गए। 7 जुलाई तक उनसे मोबाइल पर सम्पर्क रहा। लेकिन उसके बाद उनका मोबाइल बंद मिलने लगा।  अगल बगल रह रहे ग्रामीणों ने टुनटुन की काफी खोजबीन किया, लेकिन कोई आता-पता नहीं चला। इधर अनीता ने थाना में आवेदन देकर  लापता पति को खोजने की गुहार लगायी है। रोते-बिलखते  अनीता ने कहा कि मेरा सुहाग जरूर वापस लौटेगा। उसे भगवान पर विश्वास है। कहा कि पति के नहीं लौटने से वह बूढ़े बाप के सहारे जी रही है। दो-दो अबोध बच्चे की परवरिस अब मुश्किल हो गया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page