पत्रकारो ने जरूरतमंदो के बीच कंबल का किया वितरण

पत्रकारो ने जरूरतमंदो  के बीच कंबल का किया वितरण
Facebook WhatsApp


-लोगो ने प्रेस क्लब की दिलेरी का किया प्रशंसा
सुगौली।  बढ़ती कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रेस क्लब की ओर से मानवीय पहल की गई। प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों ने सामाजिक दायित्वो का निर्वहन करते हुए गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस पहल से ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली और उनके चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
कंबल वितरण कार्यक्रम सुगौली के विभिन्न इलाकों में आयोजित किया गया। पत्रकारों ने कहा कि मौजूदा समय में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना सभी का नैतिक कर्तव्य है।
इस अवसर पर  आसीफ रसूल, दुर्गा भास्कर, शम्भू शरण, अमरुल आलम, राजेश कुमार सहित कई अन्य पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता सुमन कुमार मौजूद थे।      

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page