शिक्षक नेता ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर शिक्षकों में शोक की लहर

शिक्षक नेता ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर शिक्षकों में शोक की लहर
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के असामयिक निधन से  शिक्षकों में शोक व्याप्त हो गया।  निधन की खबर मिलते ही शिक्षक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार की राज्य एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे शिक्षक समाज के लिए अपूर्रणीय क्षति बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार एवं  शिशिर कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “ब्रजनंदन शर्मा जी आजीवन शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और हितों के लिए संघर्षरत रहे।    
 प्रदेश अध्यक्ष (शारीरिक शिक्षक प्रकोष्ठ) अशोक कुमार एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने   कहा कि वे एक सरल, संघर्षशील और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता थे।  उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।” वहीं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page