किसान के घर हुई भीषण चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज
जांच में जुटी पुलिस,सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिले अहम सुराग
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागापाकड़ शर्मा टोला गांव में किसान के घर हुई चोरी मामले में पुलिस ने एफआई आर दर्ज किया है। किसान सच्चिदानंद शर्मा के पुत्र नीतीश कुमार शर्मा ने बताया है कि 29 दिसम्बर की रात वे मां का इलाज कराने के लिए घर में ताला बंद कर पटना चले गए। इसी बीच 30 दिसम्बर की रात में चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने की 7 थान गहना, चांदी के 11 थान, चांदी के 5 सेट गहना, लैपटॉप, एलईडी सहित कीमती सामान चुरा लिए। ग्रामीणों ने घर का टूटा ताला देखकर इसकी खबर दिया। तत्पश्चात पीड़ित के घर आने के बाद पता चला कि चोरी हुई। है।
अलबत्ता बाइक से भाग रहे चोरो का गश्ती पुलिस ने पीछा भी किया, इस बीच एक लैपटॉप व एलईडी बरामद कर लिया है। चोरी की घटना की फुटेज पुलिस को मिल चुकी है। फुटेज में चोर मटियरिया से तीन बाइक पर पांच की संख्या में आते दिख रहे है। जिसमे एक ब्लू रंग की अपाची बाइक है। सूत्र बताते है कि पुलिस को चोर तक पहुंचने के लिए अहम सुराग मिल गये है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रिषभ कुमार ने बताया कि टेक्निकल डेटा व डंप के सहारे पुलिस मामले के उदभेदन में जुटी हुई है। जल्द ही चोरी की इस घटना का पटाक्षेप कर दिया जायेगा।

