मिट्टी लदी ट्रेक्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक जख्मी

मिट्टी लदी ट्रेक्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक जख्मी
Facebook WhatsApp



तुरकौलिया। मोतिहारी-अरेराज मुख्यपथ के रघुनाथपुर बालगंगा नाटवा ईनार के समीप ट्रेक्टर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे ट्रेक्टर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में ट्रेक्टर के चालक को गंभीर चोटें आई है। ट्रैक्टर चालक की पहचान नही हो सकी है। बताया जाता है कि वह ट्रेक्टर लक्ष्मीपुर गदरिया का है। जिसपर पर बालगंगा से मिट्टी ढूलाई का कार्य हो रहा था। ट्रेक्टर पर मिट्टी रघुनाथपुर  ले जा रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर के सामने कोई जानवर आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में  संतुलन खो दिया। गाड़ी डिवाइडर से टकराकर गई। चालक जख्मी हो गया। जिसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page