केन्द्रीय कारा में कैंप के माध्यम से कान-आंख की हुई जांच
मोतिहारी। जिला सामाजिक सुरक्षा, विभाग की ओर से केंद्रीय कारा में बंदियों के बीच विभिन्न योजनाओं आदि का लाभ पहुंचाने को लेकर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुफ्त चश्मा का लाभ एवं कान की मशीन उलपब्ध कराया गया। इस अवसर पर 14 पेंशन से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

जबकि 165 बंदियों के आंख की जांच कर योग्य 140 बंदियों को मुफ्त चश्मा का लाभ दिया गया। जबकि 65 बंदियों की कान की जांच की गई, जिसमें 30 बंदियों का चयन कान की मशीन देने हेतु किया गया। उपरोक्त सभी को अगले सप्ताह मशीन उपलब्ध करा दिया जाएगा। ं कैंप के आयोजन के लिए केंद्रीय कारा प्रशासन के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

