नरकटिया विधायक की पहल पर अग्नि पीड़ितो के बीच राहत सामग्री का किया गया वितरण

नरकटिया विधायक की पहल पर अग्नि पीड़ितो के बीच राहत सामग्री का किया गया वितरण
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। नरकटिया विधायक विशाल शाह की पहल पर रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से अग्निपीड़ित परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर रेड क्राॅस के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार भारती-सह- अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) ने पचरूखा पश्चिम पंचायत के ग्राम ब्रह्मपुरी में अग्नि पीड़ितो के बीच राहत कार्य चलाया गया। उल्लेखनीय है,कि बीते दिन यहां के आठ घर जल कर राख में तब्दील हो गये।

पीड़ित लोगों में शिव महतो, विश्वनाथ महतो,  रामाधार महतो, योधा महतो, ललन महतो, मुकेश महतो, सनवर महतो, रबीता देवी पति भवन कुमार के शामिल है। जानकारी के अनुसार विधायक की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी, मोतिहारी के कार्यकारी अध्यक्ष ने तत्काल  राहत पहुंचाने के उदेश्य से प्रति व्यक्ति को एक सेट बर्तन, बाल्टी, तिरपाल एवं कम्बल उपलब्ध कराया। मौके पर रेडक्राॅस के  प्रधान सहायक रूपक वर्मा, कार्यालय सहायक विनोद कुमार श्रीवास्तव, वाहन चालक सुरेश चौधरी एवं सहायक  उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page