भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सिकरहना। एसएसबी व जितना पुलिस की संयुक्त कारवाई में 600 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ दो तस्करो को झझरा गांव के समीप सैनिक सड़क से गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पकड़े गए कारोबारी की पहचान जितना थाना क्षेत्र के झझरा गांव निवासी मोहन साह व गजेंद्र साह के रूप में हुई है।दोनों कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है।

