कृषि फीडर के अस्सी पोल से बिजली तार एवं ट्रांसफॉर्मर की तेल की चोरी
पूर्वी चंपारण। जिले के जीतना थाना क्षेत्र के जीतपुर पंचायत के वार्ड नं 16,17 स्थित बेला जीतपुर गांव में कृषि कार्य के लिए लगाए गए 80 पोल का बिजली तार एवं तेल चोरों ने शुक्रवार देर रात में काटकर चुरा लिया है। सुबह जब ग्रामीण अपनी खेत की ओर गए तो देखा कि बिजली के तार चोरो ने काट लिये है। ग्रामीण दिनभर धान की खेत में चोरी किए गए तार को खोजबीन किये।
किसान छोटेलाल प्रसाद यादव, पंचायत समिति सदस्य, संतोष प्रसाद यादव, शिवशंकर चैधरी आदि ने बताया कि उनके खेत के चारो ओर से बिजली की तार ट्रांसफार्मर से होकर गुजरा था। जिसे चोरो ने चुरा लिया है। तार काट लेने से करीब 100 एकड़ की सिंचाई कार्य बाधित हो गई है।
बिजली विभाग के एसडीओ आलोक कुमार ने बताया कि चोरी गई तार के मामले में थाना में आवेदन देने के लिए कनीय अभियंता को आदेश दे दिया गया है।

