कड़ाके ठंढ में भी सीओ के जनता दरबार में पहुंचे कई फरियादी
कोटवा। जमीनी विवाद के मामले को लेकर सीओ के जनता दरबार में दर्जनों फरियादी पहुंचे। सीईओ मोनिका आनंद ने लोगो के वादों पर सुनवाई कर जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है। कड़ाके की ठंड और हाड़ कंपकंपा देने वाली शीतलहर के बावजूद बड़ी संख्या में जमीनी विवाद को लेकर लोग अंचल कार्यालय पहुंचे थे। इस बार पुलिस पदाधिकारी ही विलंब से पहुंचे। जनता दरवार में कई वादों की सुनवाई की गई।
नियमानुकूल प्रत्येक मामले में दोनों पक्ष को पूर्व में नोटिश किया गया था। सीओ ने बताया कि आमापर गांव की निवासी प्रभावती देवी बनाम गोवर्धन यादव, रजावल यादव, भोला यादव, अखिलेश यादव के बीच दो कट्ठा 3 धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें दोनों पक्ष की बात सुनी गई और न्याय संगत कार्रवाई का भरोसा दिया गया। इसके अलावा कल्याणपुर वृत्त निवासी शंभू भगत बनाम रघुनी भगत, रामा भगत, लाल बाबू भगत, सुभाष भगत के बीच के जमीनी विवाद के मामले में भी सुनवाई की गई। वहीं कई अन्य मामलों में भी दोनों पक्ष के दलीलों को सुना गया और आवश्यक निर्देश दिया गया।

