रक्सौल-दानापुर इंटरसिटी वाया मोतिहारी आरंभ करने को लेकर मंत्रालय को भेजा प्रतिवेदन
रक्सौल। एक नई ट्रेन के रूप में रक्सौल से पटना के लिए रक्सौल दानापुर इंटरसिटी वाया मोतिहारी आरंभ किए जाने को लेकर एक प्रतिवेदन शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ ने बीते 1 जनवरी को रेलवे बोर्ड एवं रेल मंत्रालय को भेजा है।
बताया है कि रेलवे द्वारा स्लिप कोच को बंद किए जाने के निर्देश के तहत रक्सौल से चलने वाली 15202/01 रक्सौल पाटलिपुत्र इंटरसिटी को बंद कर दिया गया। इस इंटरसिटी के विकल्प के रूप में रक्सौल दानापुर मेमू एक्सप्रेस 15515/16 आरंभ की गई जो सीतामढ़ी होकर दानापुर तक जाती है। इस ट्रेन का सुगौली तक और फिर नरकटियागंज तक विस्तार कर दिए जाने के बाद से रक्सौल और उसके आगे के स्टेशनों पर यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ गई है। रक्सौल और आगे के स्टेशनों पर यात्रियों को सीट मिलना भी मुश्किल हो गया है।
15-

