चार हजार लीटर से अधिक देशी-विदेशी शराब विनष्ट
सुगौली।जब्त अवैध शराब देशी एवं विदेशी शराब को स्थानीय थाना परिसर में अंचलाधिकारी की मौजूदगी विनष्ट कर दिया गया। जिलाधिकारी से प्राप्त आदेश के आलोक में अंचलाधिकारी सह मजिस्ट्रेट कुंदन कुमार एवं थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में विनष्टिकरण का काम हुआ।
कुल 4276 लीटर विदेशी शराब और 403 लीटर देसी शराब को नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से की गई। वीडियोग्राफी के साथ प्रक्रिया को पूर्ण कराया गया।
अंचलाधिकारी सह मजिस्ट्रेट कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की मद्य निषेध नीति को सख्ती से लागू किया जा रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा।

